Showing posts with label Uncategorized. Show all posts
Showing posts with label Uncategorized. Show all posts

Saturday, January 1, 2022

 

धार जिले के लुन्हेरा गांव में बने डैम में युवक का शव ग्रामीणों ने देखा। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला गया। युवक की पहचान 27 साल के अजय वास्केल के रूप में हुई। शव के गले पर गंभीर चोट के निशान हैं। युवक रात में अपने दोस्तों के साथ दुकान पर सोया था।

 

पुलिस के अनुसार, युवक खरगोन का रहने वाला है। वह लुन्हेरा बुजुर्ग में अपने मामा के यहां रहता है। शुक्रवार सुबह उसका शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। धरमपुरी पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धरमपुरी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार दोपहर को धार से एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बारीकी से जांच शुरू की। धरमपुरी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

 

 

 

Category: articles

 

नए साल के पहले दिन ही वर्दी का घमंड दिखा रहे पुलिसकर्मियों की लोगों ने पिटाई कर दी। झाबुआ के रायपुरिया थाने के नशे में धुत टीआई ने लोगों के साथ गाली-गलौज के साथ मारपीट की। इसके बाद लोगों ने भी टीआई की धुनाई कर दी।

मामला रायपुरिया में शनिवार रात 7 बजे का है। यहां टीआई अनिल बामनिया नशे में धुत होकर एएसआई के साथ बाजार में पहुंचे। यहां लोगों से गाली-गलौज करने। यहीं नहीं, टीआई बिना बात पर लोगों को दौड़ा-दौड़ा पीटने लगे। वहीं बाइक पर बैठे लोगों को थप्पड़ भी जड़ दिए। इसके बाद लोग भी गुस्सा हो गए। उन्होंने टीआई को घेरकर जमकर पीटा।

साथ ही, मौजूद एएसआई को भी पीटा। वहां मौजूद लोगों ने टीआई को लात-घूसों से जमकर मारा। टीआई को पुलिस वाले किसी तरह से गाड़ी में बैठाकर थाने लाए। पीछे-पीछे गुस्साए लोग भी थाने पहुंच गए। लोगों ने टीआई पर नशे में धुत होने का आरोप लगाया।

सब्जी वालों का सामान बिखेर दिया…..

थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग SP को बुलाने की मांग पर अड़ गए। वहां खड़े-खड़े नारेबाजी करने लगे। ASP एएस वास्कले, SDOP पेटलावद सोनू डाबर रात 8 बजे थाने पहुंचे। उन्होंने लोगों से मामला समझा। लोगों ने बताया कि टीआई शाम 7 बजे बाजार आए। वे कुछ पुलिस वालों के साथ गाड़ी से उतरे। बस स्टैंड और फुटपाथ पर सब्जी की दुकानें आदि लगाने वालों से मारपीट करने लगे। सामान बिखेर दिया। लोगों ने स्टाफ के सभी लोगों के मेडिकल जांच कराने की मांग की हैं।

TI अनिल बामनिया और ASI अजीत सिंह सस्पेंड

एसडीओपी सोनू डाबर ने कार्रवाई की बात कही है। SP आशुतोष गुप्ता ने TI अनिल बामनिया और यातायात प्रभारी ASI अजीतसिंह को निलंबित कर दिया। SP गुप्ता ने उन्हें डीआरपी लाइन हाजिर कर दिया है।

 

 

 

Category: articles

भोपाल में आवारा कुत्तों ने 4 साल की बच्ची को नोंच डाला। बागसेवनियां की अंजली विहार फेस-1 कॉलोनी में बच्ची पर 5 आवारा कुत्तों ने हमला किया। बच्ची के सिर, कान और हाथ में गहरे घाव हुए हैं। चेहरे के साथ ही पेट, कमर और कंधे पर भी चोट लगी है।

घटना शनिवार शाम 4.15 बजे की बताई जा रही है। इसका VIDEO सामने आया है। बताया गया है कि इस कवर्ड कैंपस में एक निर्माणाधीन मकान में दमोह निवासी राजेश बंसल मजदूरी करते हैं। शनिवार शाम उनकी तीन साल की बेटी गुड्‌डी पास ही खेल रही थी, तभी वहां झुंड में आए कुत्तों ने गुड्‌डी पर हमला किया। वह दौड़कर आई, लेकिन कुत्तों ने उसे चारों ओर से घेर लिया।

पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया….

कुत्ते गुड्‌डी पर झपट पड़े और उसे बुरी तरह से नोंचने लगे। स्थानीय युवक ने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया। लहूलुहान हुई गुड्डी को जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। वहां से इलाज के बाद घर भेजा गया।

राजधानी के कई इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक..

भोपाल में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। पिछले कुछ दिन में कोलार, तुलसी नगर, अयोध्या नगर, करोंद समेत कई इलाकों में कुत्तों के हमले की खबरें सामने आ चुकी हैं। अंजली विहार फेज-2 में भी कुत्तों का आतंक है। इसकी शिकायत लोग नगर निगम को कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इधर, CM को आना था तो जेपी से पकड़े थे 10 कुत्ते
जब भी आवारा कुत्तों को पकड़ने की बात आती है तो निगम का अमला नियमों को हवाला देकर पल्ला झाल लेता है। शुक्रवार काे जब CM को जेपी अस्पताल निरीक्षण के लिए जाना था तो ठीक इससे पहले निगम के अमले ने यहां से करीब 10 कुत्तों को पकड़ा था।

 

 

 

Category: articles

 

 

जबलपुर में साल की पहली एफआईआर मझौली में शुक्रवार की देर रात हत्या की दर्ज हुई। इसी के साथ पुलिस ने इस मामले का खुलासा भी कर लिया। प्रकरण में तीन आरोपी दबोच गए। मृतक की बहन से आरोपियों में एक का प्रेम संबंध चल रहा था। मृतक उनके बीच का रोड़ा था। आरोपियों ने हत्या से पहले शराब पिलाई और फिर उसके ही जूते के लेस से गला घोट दिया था।

 

मझौली पुलिस के मुताबिक कटंगी के बुड़ैली निवासी 19 वर्षीय अनिल बर्मन उर्फ भुल्लु 27 दिसंबर को घर से 15 किमी दूर चंडी मेला देखने सिलहटी में ब्याही बहन के घर गया था। इसके बाद से अनिल का पता नहीं चल रहा था। पिता राजू बर्मन ने 28 दिसंबर को मझौली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 29 दिसंबर की शाम को उसकी लाश सिलहटी से चार किमी दूर ढिरहा उमरिया गांव के पास एक खेत में झाड़ियों के किनारे मिला था। उसके गले में जूते का लेस लिपटा हुआ था। पीएम रिपोर्ट में इसी लेस से गला घोट कर हत्या की पुष्टि हुई थी।

 

मेले के दुकानदाराें से पुलिस ने सुलझाई वारदात…..

मझौली पुलिस ने सिलहटी गांव में आयोजित चंडी मेले में आए दुकानदारों से एक-एक कर पूछताछ की। तब पता चला कि अनिल बर्मन को आखिरी बार लवकुश बर्मन के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने लवकुश को उठाया। सख्ती दिखाते हुए वह टूट गया। बोला कि वह अनिल की बहन से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता था। पर अनिल बीच का रोड़ा बन रहा था।

 

दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को दिया अंजाम…..

 

लवकुश भी 27 दिसंबर को चंडी मेला देखने गांव के दोजी व माखन के साथ सिलहटी गांव गया था। वहीं पर अनिल मिला तो शराब पिलाने के बहाने उसे अपने साथ लेकर निकल गए। सिलहटी से चार किमी दूर ढिरहा उमरिया गांव के पास बैजनाथ विश्वकर्मा के खेत में पहले बैठकर शराब पी और फिर मारपीट उसके बाएं पैर के जूते की लेस खोलकर गला घोंट दिया था। तीनों आरोपी भी अनिल के गांव के हैं। दिवाली के समय अनिल ने लवकुश को दो थप्पड़ भी मार दिए थे। इस बात की भी रंजिश वह अंदर-अंदर पाले हुए था

 

 

 

Category: articles

Friday, December 31, 2021

 

शाजापुर के अरनिया कलां का रहवासी मनोज वर्मा भारतीय नौसेना में पदस्थ थे। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। गुरुवार को उनके गांव में अंतिम संस्कार किया जाना था। लेकिन सैनिक की पत्नी और हैदराबाद में थे। इसलिए शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। सैनिक का पार्थिव शरीर भोपाल से अरनिया कलां सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। उनकी पत्नी और बच्चे अब गांव पहुंच गए हैं।

 

इलाज के दौरान निधन….

जिले के अरनिया कलां निवासी पूर्व सैनिक तुलसीराम वर्मा का बेटा भारतीय नौसेना में पदस्थ मनोज वर्मा था। मंगलवार रात अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 4 दिन पहले मनोज वर्मा पहाड़ी क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिनका विशाखापट्टनम में ही नौसेना अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार देर रात्रि मनोज वर्मा का इलाज के दौरान निधन हो गया। गुरुवार को मनोज का पार्थिव देह भोपाल स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में रखा था। जिसे शुक्रवार को शाजापुर लाया जाएगा।

हजारों लोगों के जुटने की संभावना…..

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। मनोज वर्मा का पार्थिव शरीर भोपाल राजा भोज एयरपोर्ट पहुंच चुका है। वहां से उनके देह को बॉय रोड सीहोर, आष्टा होते हुए अरनिया कलां लाया जाएगा। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार के दौरान हजारों लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। अंतेष्टि के लिए ग्रामीणों ने मुक्तिधाम को फूलों से सजाया है।

 

कालापीपल से शुरूआती शिक्षा हासिल की…..

मनोज वर्मा ने कालापीपल के निजी स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी। उसके बाद इंदौर के होलकर कॉलेज में उच्च शिक्षा ग्रहण की। मनोज का भारतीय नौसेना में एलएमई (लीडिंग मैकेनिकल इंजीनियर) के पद पर चयन हुआ था। वर्तमान में वह विशाखापट्टनम में पदस्थ थे।

 

 

 

Category: articles

Thursday, December 30, 2021

 

दशहरा मैदान के पास पूजा स्टेट कॉलोनी में गुुरुवार को एक नवजात (बेटी) का शव मिला। जिसे पीएम रूम में रखा गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होने के बाद स्थिति और साफ होगी की नवजात की मौत कैसे हुई। अंदेशा है कि नवजात ने कुछ घंटों पहले ही जन्म लिया होगा, क्योंकि इसकी नाल भी नहीं कटी थी। नवजात को कचरे में फेंकने वालों के बारे में पुलिस पता लगा रही है।

 

नगर पालिका का कर्मचारी कचरा उठाने के लिए कचरा घर पहुंचा था। हाथ ट्रॉली में कचरा भरते समय उसे नवजात का शव दिखाई दिया। कोतवाली प्रभारी एसएस रघुवंशी ने बताया कचरे से ढेर में नवजात का शव पड़ा होने की सूचना रहवासियों से मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम रूम पहुंचाया। वहीं, रहवासियों से भी पूछताछ की गई है। पता लगाया जा रहा है कि किसने नवजात के शव को कचरे में फेंका है।

 

 

 

Category: articles