Showing posts with label Uncategorized. Show all posts
Showing posts with label Uncategorized. Show all posts

Saturday, January 1, 2022

 

धार जिले के लुन्हेरा गांव में बने डैम में युवक का शव ग्रामीणों ने देखा। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला गया। युवक की पहचान 27 साल के अजय वास्केल के रूप में हुई। शव के गले पर गंभीर चोट के निशान हैं। युवक रात में अपने दोस्तों के साथ दुकान पर सोया था।

 

पुलिस के अनुसार, युवक खरगोन का रहने वाला है। वह लुन्हेरा बुजुर्ग में अपने मामा के यहां रहता है। शुक्रवार सुबह उसका शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। धरमपुरी पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धरमपुरी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार दोपहर को धार से एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बारीकी से जांच शुरू की। धरमपुरी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

 

 

 

Category: articles

 

नए साल के पहले दिन ही वर्दी का घमंड दिखा रहे पुलिसकर्मियों की लोगों ने पिटाई कर दी। झाबुआ के रायपुरिया थाने के नशे में धुत टीआई ने लोगों के साथ गाली-गलौज के साथ मारपीट की। इसके बाद लोगों ने भी टीआई की धुनाई कर दी।

मामला रायपुरिया में शनिवार रात 7 बजे का है। यहां टीआई अनिल बामनिया नशे में धुत होकर एएसआई के साथ बाजार में पहुंचे। यहां लोगों से गाली-गलौज करने। यहीं नहीं, टीआई बिना बात पर लोगों को दौड़ा-दौड़ा पीटने लगे। वहीं बाइक पर बैठे लोगों को थप्पड़ भी जड़ दिए। इसके बाद लोग भी गुस्सा हो गए। उन्होंने टीआई को घेरकर जमकर पीटा।

साथ ही, मौजूद एएसआई को भी पीटा। वहां मौजूद लोगों ने टीआई को लात-घूसों से जमकर मारा। टीआई को पुलिस वाले किसी तरह से गाड़ी में बैठाकर थाने लाए। पीछे-पीछे गुस्साए लोग भी थाने पहुंच गए। लोगों ने टीआई पर नशे में धुत होने का आरोप लगाया।

सब्जी वालों का सामान बिखेर दिया…..

थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग SP को बुलाने की मांग पर अड़ गए। वहां खड़े-खड़े नारेबाजी करने लगे। ASP एएस वास्कले, SDOP पेटलावद सोनू डाबर रात 8 बजे थाने पहुंचे। उन्होंने लोगों से मामला समझा। लोगों ने बताया कि टीआई शाम 7 बजे बाजार आए। वे कुछ पुलिस वालों के साथ गाड़ी से उतरे। बस स्टैंड और फुटपाथ पर सब्जी की दुकानें आदि लगाने वालों से मारपीट करने लगे। सामान बिखेर दिया। लोगों ने स्टाफ के सभी लोगों के मेडिकल जांच कराने की मांग की हैं।

TI अनिल बामनिया और ASI अजीत सिंह सस्पेंड

एसडीओपी सोनू डाबर ने कार्रवाई की बात कही है। SP आशुतोष गुप्ता ने TI अनिल बामनिया और यातायात प्रभारी ASI अजीतसिंह को निलंबित कर दिया। SP गुप्ता ने उन्हें डीआरपी लाइन हाजिर कर दिया है।

 

 

 

Category: articles

भोपाल में आवारा कुत्तों ने 4 साल की बच्ची को नोंच डाला। बागसेवनियां की अंजली विहार फेस-1 कॉलोनी में बच्ची पर 5 आवारा कुत्तों ने हमला किया। बच्ची के सिर, कान और हाथ में गहरे घाव हुए हैं। चेहरे के साथ ही पेट, कमर और कंधे पर भी चोट लगी है।

घटना शनिवार शाम 4.15 बजे की बताई जा रही है। इसका VIDEO सामने आया है। बताया गया है कि इस कवर्ड कैंपस में एक निर्माणाधीन मकान में दमोह निवासी राजेश बंसल मजदूरी करते हैं। शनिवार शाम उनकी तीन साल की बेटी गुड्‌डी पास ही खेल रही थी, तभी वहां झुंड में आए कुत्तों ने गुड्‌डी पर हमला किया। वह दौड़कर आई, लेकिन कुत्तों ने उसे चारों ओर से घेर लिया।

पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया….

कुत्ते गुड्‌डी पर झपट पड़े और उसे बुरी तरह से नोंचने लगे। स्थानीय युवक ने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया। लहूलुहान हुई गुड्डी को जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। वहां से इलाज के बाद घर भेजा गया।

राजधानी के कई इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक..

भोपाल में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। पिछले कुछ दिन में कोलार, तुलसी नगर, अयोध्या नगर, करोंद समेत कई इलाकों में कुत्तों के हमले की खबरें सामने आ चुकी हैं। अंजली विहार फेज-2 में भी कुत्तों का आतंक है। इसकी शिकायत लोग नगर निगम को कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इधर, CM को आना था तो जेपी से पकड़े थे 10 कुत्ते
जब भी आवारा कुत्तों को पकड़ने की बात आती है तो निगम का अमला नियमों को हवाला देकर पल्ला झाल लेता है। शुक्रवार काे जब CM को जेपी अस्पताल निरीक्षण के लिए जाना था तो ठीक इससे पहले निगम के अमले ने यहां से करीब 10 कुत्तों को पकड़ा था।

 

 

 

Category: articles

 

 

जबलपुर में साल की पहली एफआईआर मझौली में शुक्रवार की देर रात हत्या की दर्ज हुई। इसी के साथ पुलिस ने इस मामले का खुलासा भी कर लिया। प्रकरण में तीन आरोपी दबोच गए। मृतक की बहन से आरोपियों में एक का प्रेम संबंध चल रहा था। मृतक उनके बीच का रोड़ा था। आरोपियों ने हत्या से पहले शराब पिलाई और फिर उसके ही जूते के लेस से गला घोट दिया था।

 

मझौली पुलिस के मुताबिक कटंगी के बुड़ैली निवासी 19 वर्षीय अनिल बर्मन उर्फ भुल्लु 27 दिसंबर को घर से 15 किमी दूर चंडी मेला देखने सिलहटी में ब्याही बहन के घर गया था। इसके बाद से अनिल का पता नहीं चल रहा था। पिता राजू बर्मन ने 28 दिसंबर को मझौली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 29 दिसंबर की शाम को उसकी लाश सिलहटी से चार किमी दूर ढिरहा उमरिया गांव के पास एक खेत में झाड़ियों के किनारे मिला था। उसके गले में जूते का लेस लिपटा हुआ था। पीएम रिपोर्ट में इसी लेस से गला घोट कर हत्या की पुष्टि हुई थी।

 

मेले के दुकानदाराें से पुलिस ने सुलझाई वारदात…..

मझौली पुलिस ने सिलहटी गांव में आयोजित चंडी मेले में आए दुकानदारों से एक-एक कर पूछताछ की। तब पता चला कि अनिल बर्मन को आखिरी बार लवकुश बर्मन के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने लवकुश को उठाया। सख्ती दिखाते हुए वह टूट गया। बोला कि वह अनिल की बहन से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता था। पर अनिल बीच का रोड़ा बन रहा था।

 

दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को दिया अंजाम…..

 

लवकुश भी 27 दिसंबर को चंडी मेला देखने गांव के दोजी व माखन के साथ सिलहटी गांव गया था। वहीं पर अनिल मिला तो शराब पिलाने के बहाने उसे अपने साथ लेकर निकल गए। सिलहटी से चार किमी दूर ढिरहा उमरिया गांव के पास बैजनाथ विश्वकर्मा के खेत में पहले बैठकर शराब पी और फिर मारपीट उसके बाएं पैर के जूते की लेस खोलकर गला घोंट दिया था। तीनों आरोपी भी अनिल के गांव के हैं। दिवाली के समय अनिल ने लवकुश को दो थप्पड़ भी मार दिए थे। इस बात की भी रंजिश वह अंदर-अंदर पाले हुए था

 

 

 

Category: articles

Friday, December 31, 2021

 

शाजापुर के अरनिया कलां का रहवासी मनोज वर्मा भारतीय नौसेना में पदस्थ थे। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। गुरुवार को उनके गांव में अंतिम संस्कार किया जाना था। लेकिन सैनिक की पत्नी और हैदराबाद में थे। इसलिए शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। सैनिक का पार्थिव शरीर भोपाल से अरनिया कलां सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। उनकी पत्नी और बच्चे अब गांव पहुंच गए हैं।

 

इलाज के दौरान निधन….

जिले के अरनिया कलां निवासी पूर्व सैनिक तुलसीराम वर्मा का बेटा भारतीय नौसेना में पदस्थ मनोज वर्मा था। मंगलवार रात अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 4 दिन पहले मनोज वर्मा पहाड़ी क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिनका विशाखापट्टनम में ही नौसेना अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार देर रात्रि मनोज वर्मा का इलाज के दौरान निधन हो गया। गुरुवार को मनोज का पार्थिव देह भोपाल स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में रखा था। जिसे शुक्रवार को शाजापुर लाया जाएगा।

हजारों लोगों के जुटने की संभावना…..

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। मनोज वर्मा का पार्थिव शरीर भोपाल राजा भोज एयरपोर्ट पहुंच चुका है। वहां से उनके देह को बॉय रोड सीहोर, आष्टा होते हुए अरनिया कलां लाया जाएगा। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार के दौरान हजारों लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। अंतेष्टि के लिए ग्रामीणों ने मुक्तिधाम को फूलों से सजाया है।

 

कालापीपल से शुरूआती शिक्षा हासिल की…..

मनोज वर्मा ने कालापीपल के निजी स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी। उसके बाद इंदौर के होलकर कॉलेज में उच्च शिक्षा ग्रहण की। मनोज का भारतीय नौसेना में एलएमई (लीडिंग मैकेनिकल इंजीनियर) के पद पर चयन हुआ था। वर्तमान में वह विशाखापट्टनम में पदस्थ थे।

 

 

 

Category: articles

Thursday, December 30, 2021

 

दशहरा मैदान के पास पूजा स्टेट कॉलोनी में गुुरुवार को एक नवजात (बेटी) का शव मिला। जिसे पीएम रूम में रखा गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होने के बाद स्थिति और साफ होगी की नवजात की मौत कैसे हुई। अंदेशा है कि नवजात ने कुछ घंटों पहले ही जन्म लिया होगा, क्योंकि इसकी नाल भी नहीं कटी थी। नवजात को कचरे में फेंकने वालों के बारे में पुलिस पता लगा रही है।

 

नगर पालिका का कर्मचारी कचरा उठाने के लिए कचरा घर पहुंचा था। हाथ ट्रॉली में कचरा भरते समय उसे नवजात का शव दिखाई दिया। कोतवाली प्रभारी एसएस रघुवंशी ने बताया कचरे से ढेर में नवजात का शव पड़ा होने की सूचना रहवासियों से मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम रूम पहुंचाया। वहीं, रहवासियों से भी पूछताछ की गई है। पता लगाया जा रहा है कि किसने नवजात के शव को कचरे में फेंका है।

 

 

 

Category: articles

 

 

गुना घर से शेविंग कराने निकले युवक की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गयी। घटना शहर से 13 किमी दूर पगारा की है। बाइक से जा रहे युवक की किसी अज्ञात वाहन से आमने-सामने की टक्कर हो गयी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।

 

पगारा के पास खुशहालपुर गांव में रहने वाला देवेंद्र….

अहिरवार(32) मजदूरी का काम करता था। उसके घर मे पत्नी और दो बच्चे हैं। बुधवार शाम को वह घर से शेविंग कराने का कहकर निकला। अपनी पत्नी से कहा कि खाना बना लो, तब तक शेविंग कराकर आता हूँ। वह अपनी बाइक लेकर गांव से पगारा के लिए निकला। इसी दौरान पगारा की मुख्य सड़क पर वह जैसे ही पहुंचा, सामने से आ रहे किसी वाहन से उसकी टक्कर हो गयी। हादसे में उसकी बाइक चकनाचूर हो गयी। उसके सिर में गंभीर चोट आई।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा इतना भीषण था कि देवेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सिर से खून ज्यादा बह जाने से उसकी मौत हो गयी। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। PM के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है

 

 

 

Category: articles

Wednesday, December 29, 2021

 

बारां में बुधवार को नेशनल हाईवे-27 पर फतेहपुर टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई। बाइक से अपने घर लौट रहे दोनों दोस्तों को पीछे से आ रहे ट्रोले ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ट्रोला लेकर मौके से फरार हो गया था, जिसे किशनगंज थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ लिया है। पुलिस ने ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि किशनगंज थाना क्षेत्र के दीगोदपार गांव निवासी दीपक बैरवा (21) और मनीष (27) मजदूरी करने बारां शहर गए थे। शाम को काम खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान सदर थाना क्षेत्र में फतेहपुर टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों युवक बाइक के साथ कई मीटर तक घसीटते चले गए, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

 

बारां में बुधवार को नेशनल हाईवे-27 पर फतेहपुर टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई। बाइक से अपने घर लौट रहे दोनों दोस्तों को पीछे से आ रहे ट्रोले ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ट्रोला लेकर मौके से फरार हो गया था, जिसे किशनगंज थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ लिया है। पुलिस ने ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया।

 

पुलिस ने बताया कि किशनगंज थाना क्षेत्र के दीगोदपार गांव निवासी दीपक बैरवा (21) और मनीष (27) मजदूरी करने बारां शहर गए थे। शाम को काम खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान सदर थाना क्षेत्र में फतेहपुर टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों युवक बाइक के साथ कई मीटर तक घसीटते चले गए, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

 

 

 

Category: articles

राजगढ़ के भाटखेड़ी गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर दबंग ने युवक की सरेराह पिटाई कर दी। दंबग ने मारपीट करते हुए उसे पहले उठाकर पटका। इसके बाद सीने पर बैठकर चांटे बरसाए। युवक दबंग से उसे छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन वह उसे पीटता रहा। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित पर ही केस दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि युवक पिस्टल और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा था, इसलिए उस पर कार्रवाई की गई है।

 

देवी सिंह का कहना है कि गांव के दबंग सिद्धू यादव ने उसके साथ मारपीट की है। सिद्धू ने उसे सड़क पर उठाकर पटक दिया था। मारपीट करने के बाद उसने वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाल दिए। मारपीट की शिकायत लेकर वह करनवास थाने गया, तो वहां सुनवाई नहीं हुई। उसी पर आर्म्स एक्ट में कार्रवाई कर दी गई।

पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद

देवीलाल सिद्धू का ट्रैक्टर चलाने के साथ खेतों में काम भी करता था। सिद्धू ने उसे चार हजार में पुरानी TV बेची थी। देवी लाल न तो काम पर आ रहा था न ही उसके रुपए दे रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ।

देवीलाल के परिवार ने लगाया पुलिस पर आरोप

देवीलाल के भाई होकम सिंह का कहना है कि वह एक ढाबे पर काम करता है। ढाबे पर जब शाम को करवास थाने के पुलिसकर्मी आए तो मैंने भाई के बारे में पूछा। उन्होंने कहा- उसे आर्म्स एक्ट में फंसा दिया है।

 

आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया

करनवास थाना प्रभारी अजय यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देवीलाल को बस स्टैंड भाटखेड़ी के पास से पकड़ा था। वह अवैध हथियार और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा था। पुलिस को देखकर उसने भागने की भी कोशिश की थी। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। देवी सिंह के साथ मारपीट का मामला भी हमारे सामने आया है। उस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है

 

 

 

Category: articles

 

मुरैना में एक बस दुर्घटना हुई है। दुर्घटना जींगनी गांव के पास हुई है। बस अंबाह से मुरैना आ रही थी। कोहरे के कारण बस चालक सड़क के किनारे खड़े डंपर को नहीं देख सका। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने भी बस में टक्कर मार दी। दोनों तरफ से बस में टक्कर लगने से उसमें सवार 7 यात्री घायल हो गए। पीछे बैठे एक यात्री का पैर सीट दबने के कारण फंस गया। उसे सरिये के द्वारा निकाला गया। घटना बुधवार सुबह 7 बजे की है।

 

इस तरह हुई टक्कर….

मुरैना में सुबह कोहरा छाया हुआ था। बस क्रमांक एमपी 06-0895 सुबह अंबाह से मुरैना के लिए चली। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। जींगनी गांव के पास बस सड़क के किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। कोहरा अधिक होने के कारण यह हादसा घटित होना बताया जा रहा है। उसी दौरान पीछे से एक ट्रक चला आ रहा था। ट्रक चालक भी कोहरे के कारण बस को नहीं देख सका और उसने बस में पीछे से टक्कर मार दी। पीछे से टक्कर मारने पर बस की सबसे पिछली सीट पर बैठे एक यात्री का पैर दो सीटों के बीच में फंस गया। इस पर अन्य यात्रियों ने सरिए की मदद से सीट सीधी की और उसका पैर निकाला। सीट में पैर फंसने से यात्री का पैर फ्रेक्चर हो गया है। इस दुर्घटना में कुल 7 लोग मामूली घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

कोहरे के कारण हुई दुर्घटना…..

मुरैना में कोहरा अधिक पड़ रहा है, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई बताई जाती है। सुबह के समय यहां कोहरा घना हो जाता है जिससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

 

Category: articles

Tuesday, December 28, 2021

 

 

छतरपुर में ट्रक और टैक्सी की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 लोग घायल हाे गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है, जिसकी हालात गंभीर है। मृतकों की पहचान विनोद वाल्मीकि और शिवकुमार अहिरवार के रूप में हुई है।

 

घटना झांसी-छतरपुर रोड की है। यहां ट्रक ने टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी है। टैक्सी में सवार आधा दर्जन लाेगाें में से दाे की माैत हाे गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया तो ड्राइवर गौरगांय के पास ट्रक खड़ाकर भाग निकला।

पानीपत जा रहे थे सभी….

ओरछा रोड थाना प्रभारी आंनद सिंह परिहार ने बताया कि टैक्सी सवार सभी लोग उत्तरप्रदेश के भगारी गांव के रहने वाले थे। ये सभी पानीपत में काम करते हैं। दादी की अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होकर वापस पानीपत लौट रहे थे।

 

 

 

Category: articles

 

Hindi News

ग्राम ठिकरिया से सूचना मिली थी कि थावबा के खेत के सामने ठिकरिया बावडी रोड में सोमला पिता मडिया सिंगाड की हत्या हो गई है, की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता को घटना से अवगत कराया जाकर दिये गये निर्देश पर थाना प्रभारी संजय रावत, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पेटलावद सोनु डावर मय थाना पुलिस बल के मौके पर रवाना हुए। घटनास्थल पर सोमला सिंगाड की सिर में खुन से सनी हुई लाश मिली, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट श्री मुजाल्दा, फिंगर एक्सपर्ट मौके पर उपस्थित हुए। घटनास्थल पर उपस्थित साक्ष्य का संकलन कर मौके पर ही प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर शव पंचनामा कार्यवाही की गई बाद शव को शव परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल पेटलावद भेजा गया। अनुसंधान दौरान पाया कि मृतक सोमला पिता मडिया सिंगाड का गांव से करीब 03 किमी दूर माल वाला खेत ओर आरोपी भेरूलाल पिता मांगुलाल मैडा का नाका वाला खेत एक दुसरे से लगे हुए है, जो बावडी निस्तार तालाब से नाले होकर पानी आता है ओर खेत में सिंचाई करते है। इसी बात से पूर्व में आपसी रंजिश थी, कल दिनांक 27.12.2021 को मृतक सोमला के खेत से खामडीपाडा, माही नदी का केनाल का पानी आरोपी भेरूलाल के खेत तरफ खोल देने से विवाद हुआ ओर आरोपी ने मृतक सोमला को गिरा दिया घटनास्थल पर पडे पत्थर से सिर पर वार कर दिया जिससे की अधिक रक्त श्राव व सिर में गम्भीर चौट होने से मृत्यु हो गई। सनसनीखेज घटना होने से तत्काल आरोपी की पतारसी के लिए अलग-अलग टीमे बनाकर तलाश कर आरोपी भेरूलाल पिता मांगुलाल मैडा निवासी ठिकरिया को धरदबोचा ओर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 28.12.2021 को माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त अपराध की विवेचना एवं गिरफ्तारी में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनु डावर के मार्गदर्शन में निरीक्षक संजय रावत, उप निरीक्षक लोकेन्द्रसिंह चौधरी, उप निरीक्षक नरेश ननामा, उप निरीक्षक अशोक बघेल, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 497 पवन चौहान, आरक्षक शंकर, अनिल, रवि चौंगड का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

 

Category: articles

 

 

सीहोर मंगलवार सुबह सवा 10 बजे सीहोर से होशंगाबाद जा रही एक यात्री बस तकनीकी कारणों के चलते पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं। घायलों को रेहटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजा गया। उन्हें भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।

हादसे में जगदीश जाधव की मौत हो गई है। जाधव नसरुल्लागंज का रहने वाला है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे भोपाल रैफर किया है। सामान्य घायलों का रेहटी स्वास्थ्य केंद्र पर ही इलाज किया जा रहा है।

एएसपी समीर यादव ने बताया की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

 

Category: articles

Monday, December 27, 2021

 

इंदौर में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिलने के बाद सोमवार को कोरोना के 27 नए मरीज सामने आए हैं। इसके पूर्व 24 दिसंबर को 22, 25 दिसंबर को 19 और 26 दिसंबर को 14 पॉजिटिव मिले थे। इस तरह 4 दिनों में ही 82 पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि एक्टिव मरीज बढ़कर 143 हो गए हैं जो चिंताजनक है। शनिवार को जो 19 पॉजिटिव मिले थे वे पुराने क्षेत्रों से ही हैं। इनमें भंवरकुआ, चंदन नगर, जूनी इंदौर, विजय नगर में 2-2 तथा अन्नपूर्णा, हीरा नगर, कनाडिया, लसूडिया, एमआईजी, राऊ व सांवेर में 1-1 लोग हैं जबकि तीन अन्य क्षेत्रों के हैं। इन सभी को अस्पताल में एडमिट किया गया है। इनमें से किसी की भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है। रविवार को नए 14 पॉजिटिव मिले हैं, उनमें चंदन नगर 1, गांधी नगर 1, हीरा नगर में 1, लसूडिया में 4, एमआईजी में 1, भंवरकुआ में 2 व पलासिया क्षेत्र के हैं। सोमवार को जो 27 नए मरीज मिले हैं मंगलवार को मेडिकल टीमें उनके घरों पर जाकर उनकी हिस्ट्री खंगालेगी तथा उन्हें अस्पताल में एडमिट कराएगी। इसके साथ ही इनके परिवार व नजदीकी लोगों के सैम्पल लिए जाएंगे।

 

फिर शुरू होगा राधा स्वामी कोविड सेंटर

कोरोना के सभी मरीजों को सरकारी MRTB हॉस्पिटल में एडमिट किया जा रहा है। इसके साथ ही मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर प्रशासन द्वारा खंडवा रोड स्थित राधा स्वामी कोविड केयर सेंटर को फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पहले यह 100 बेड का अस्थाई कोविड केयर सेंटर था अब इसे बड़ा कर 700 बेड की क्षमता का बनाया जा रहा है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर 1200 बेड का किया जा सके, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। 30 दिसंबर तक इसे पूरा करने की कोशिश की जा रही है। अभी यहां ऑक्सीजन प्लांट नहीं है लेकिन 100 से ज्यादा ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध हैं। यहां ए सिम्टोमैटिक मरीजों को रखा जाएगा।

ओमिक्रॉन को लेकर 150 से ज्यादा लोगों के सैंपल….

हाल ही में इंदौर में विदेश से लौटे जिन 9 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया था, रविवार मेडिकल टीमों ने उनके 150 नजदीकी लोगों के सैंपल लिए हैं। इसके साथ ही जो भी नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं, उनके ज्यादा से ज्यादा नजदीकी लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं ताकि मरीज कांटेक्ट हिस्ट्री से संक्रमित हुआ या ट्रेवल हिस्ट्री से यह पता चल सके

 

 

 

 

Category: articles

 

 

इंदौर से बुलेट चुराकर भागा युवक बाइक समेत गंभीर नदी में गिर गया। यह दृश्य देख गांव के कुछ युवकों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। युवक व बाइक को तलाशा। सर्चिंग के बाद जब युवक नहीं मिला, तो पुलिस ने कहा कि संभव है कि कोई बुलेट को यहां फेंककर भाग गया होगा।

 

घटना उज्जैन के पास उन्हेल रोड स्थित ग्राम रूपाखेड़ी की है। ग्रामीणों की सूचना पर उन्हेल व भैरवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद बुलेट को नदी से निकाल लिया, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।

 

पुलिस ने बुलेट के रजिस्ट्रेशन व इंजिन-चेसिस नंबर से बाइक का पता किया। पता चला कि बाइक इंदौर से चुराई गई है। इसे 2019 में इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र से चुराया था।

 

उन्हेल थाना के टीआई उमेश जोगावत ने बताया कि उन्हेल-उज्जैन रोड पर रूपाखेड़ी के पास गंभीर नदी में पानी मे बुलेट के साथ युवक के डूबने की सूचना मिली थी। बुलेट को पानी से निकाल लिया गया। साथ ही, युवक को भी नदी में सर्च किया, लेकिन सुराग नहीं मिला। संभव है कि युवक भाग गया हो

 

 

 

Category: articles

Sunday, December 26, 2021

 

 

छतरपुर में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसा गौरिहार रोड गुधोरा तिगैला के पास हुआ। ट्रैक्टर और ऑटो की भिड़ंत में ऑटो सवार आधा यात्री घायल हो गए। घायलों को लवकुशनगर अस्पताल लाया गया, जहां एक महिला की मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर एक घायल को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार ऑटो में 8 से 10 लोग सवार थे, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। ये सभी विद्रोही बाबा का मेला देख कर अपने घर चंदला लौट रहे थे। गुधोरा तिगैला के पास सीमेंट सरिया से लदे ट्रैक्टर ने सामने से इन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया और उसमें सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए।

 

 

 

Category: articles

 

ग्वालियर में एक युवक ने मां से बहस के बाद गुस्से में अपनी जान ले ली। वह नाराज होकर कमरे में गया और कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। देखा तो वह खून से लथपथ पड़ा था। पास ही खून से सनी देशी पिस्टल पड़ी थी। मृतक कुछ देर पहले ही किसी रैली में शामिल होकर घर लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर फोरेंसिक एक्सपर्ट से घटना स्थल की जांच कराई है। उसने सुसाइड क्यों किया अभी वजह का खुलासा नहीं हो सका है। परिजन का कहना है कि न तो किसी से उनकी दुश्मनी है न कोई परेशानी थी। पता नहीं उसने यह कदम क्यों उठाया। मृतक स्वभाव से गुस्से वाला था। यह कदम उठाने से पहले मां से चाय न बनाने को लेकर बहस हुई थी। उसने मां पर कुकर फेंक कर मारा था। पुलिस ने शव को निगरानी मे लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

गोला का मंदिर गायत्री बिहार निवासी शैलेन्द्र शुक्ला (28) पुत्र ओमप्रकाश की लाश रविवार रात को उसके घर में लहुलुहान मिली है। शैलेन्द्र चाय का ठेला लगाता था। परिजन का कहना है कि वह एक रैली में गया था। उसके बाद ठेला पर पहुंचा, वहां से घर आ गया। रविवार रात घर आने के बाद उसने अपनी मां से चाय के लिए कहा तो उन्होनें कहा दूध आने पर बना देगी। जिस पर उसका मां से विवाद हुआ। उसने घर में तोड़फोड़ भी की फिर वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद मां ने धमाके की आवाज सुनी। कमरे में आई तो देखा बेटा खून से लथपथ पलंग के पास उल्टा पड़ा था। बेटे को इस हालत मे देखकर मां चीख पड़ी। आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए। शव के पास ही पिस्टल पड़ी हुई थी। पडोसियों ने DIAL 100 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। कुछ देर बाद सीएसपी, गोला का मंदिर टीआई मौके पर आ गए।

सवाल कहां से आई पिस्टल?
मृतक के शव के पास देशी पिस्टल मिली है। जो अवैध बताई जाती है। शैलेन्द्र के पास पिस्टल कहां से आई इस बारे में घरवालों को भी कुछ पता नहीं था। पुलिस का कहना है कि पिस्टल के बारे में पता किया जा रहा है। फिलहाल पिस्टल को जब्त कर लिया है।

पिता बोला- गुस्सैल था बेटा
पिता ओमप्रकाश का कहना है मैं तो दुकान पर था। बेटा रैली से लौटकर घर आया था। उसने मां से चाय बनाने को कहा था। घर पर दूध नहीं था इसलिए उसकी मां ने दूध आने पर बना देने को कहा था। इसके बाद वह कमरें मे चला गया। कुछ देर बाद गोली की आवाज आई तो उसकी मां कमरे मे पहुंची तो देखा बेटे को गोली लगी हुई है और वह जमीन पर पड़ा है। बेटा गुस्सैल प्रवृत्ति का था। हमारा न तो किसी से झगड़ा था न ही कोई परेशानी थी।

पुलिस का कहना
CSP मुरार ऋषिकेश मीणा ने बताया कि डायल 100 पर खबर मिली थी। मौके पर आए तो देखा कि एक युवक कमरे में मृत पड़ा था। पिस्टल उसके शव के पास पड़ी थी। फोरेसिंक टीम को बुलवाकर जांच कराई गई है। अभी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा

 

 

 

Category: articles

Saturday, December 25, 2021

 

टेमरिया से अरुण डामोर की रिपोर्ट

 

पेटलावद ।टेमरिया करवड़  मार्ग पर तालाव पड़ा असंतुलित होकर बाइक सवार गिर गया जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया बाइक सवार व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है

Category: articles

 

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक युवक ने चाकू मारकर नाबालिग गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। फिर खुद को भी चाकू मार लिया। इसके बाद घर फोन कर कह दिया कि हमने खुदकुशी कर ली है। परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां दोनों खून से लथपथ पड़े थे। युवक के पेट में चाकू फंसा था। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, युवक को गंभीर हालत में शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

वारदात शनिवार रात पचोर की है। जानकारी के मुताबिक लड़की बिना बताए प्रेमी से मिलने चली गई थी। उसकी मां काम पर गई थी। युवक ने शाम 6 बजे परिवार वालों को सूचना दी कि उसने खुद को चाकू मार लिया है। इसके बाद परिवार वाले पहुंचे। दोनों उतावली नदी के पास खून से लथपथ पड़े थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो लड़की मौत हो चुकी थी, जबकि युवक के पेट में चाकू फंसा था। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। उसकी हालत गंभीर है।

 

पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। लड़की गले और पेट पर चाकू के निशान हैँ।

सोशल मीडिया स्टेटस भी बदला

पुलिस का कहना है कि युवक के मोबाइल की जांच में पता चला कि उसने सोशल मीडिया स्टेटस भी बदल लिया था। उस लिखा था ‘दवा कर दे, मरीज-ए-इश्क हूं मैं’। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

 

 

Category: articles

 

बांसवाड़ा में शुक्रवार देर शाम को गोली मारकर 11वीं के स्टूडेंट की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बांसवाड़ा-दाहोद नेशनल हाईवे (NH 113) के पाड़ीकला बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। शव भी नहीं उठाने दिया। चार घंटे बाद जब देर रात हत्यारे की गिरफ्तारी हुई तो जाम हटाया। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया, लेकिन जब पकड़ा गया तो उसने कहा कि गलती से गोली चल गई। रात करीब 11 बजे शव को महात्मा गांधी जिला अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। मौके पर DSP सूर्यवीरसिंह भी भीड़ को समझाने में लगे रहे।

स्कूल के पीछे बाड़े में मिला शव

सदर थाना प्रभारी रमेशचंद्र मीणा ने बताया कि शाम करीब सवा सात बजे नाबालिग के मर्डर की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि पाड़ीकला सीनियर स्कूल के पीछे एक मकान में लक्ष्मीपुरा के रहने वाले नानालाल पटेल के 17 साल के पुत्र भरत का शव मिला। यह बाड़ा बकरी और घोड़े बांधने के काम लिया जाता है।

किराए पर रहता था हत्यारा

पुलिस ने बताया कि यह मकान शंकरलाल भोई का है। उसने 2 साल पहले यह मकान बड़ौदिया के रहने वाले शाम मोहम्मद के बेटे मुन्ना लाला को दिया था। मुन्ना लाला यहां पाड़ीकला में लोगों के खेत एवं मकानों की चौकीदारी करता है। इसी मुन्ना लाला के सहयोगी मुजफ्फर पठान उर्फ मुज्जू ने यह वारदात की। गोली मारकर वह मौके से भाग गया, जिसे देर रात पुलिस ने पकड़ लिया।

पकड़ा गया तो बोला- गलती से चल गई गोली

पकड़े गए आरोपी मुजफ्फर से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसका कहना था कि उससे 12 बोर की बंदूक से गलती से गोली चल गई। पुलिस अभी 12 बोर की बंदूक बरामद नहीं कर पाई है। शव के पास एक मोबाइल, सब्जी काटने वाला चाकू और दांतली भी मिली। पुलिस का कहना है कि अभी यह कहना मुश्किल होगा कि हत्या में किस-किस हथियार का प्रयोग किया गया। धारदार हथियारों में किसी पर भी खून के निशान नहीं मिले। आगे की पड़ताल में कुछ और बातें सामने आ सकती हैं।

टायर की आवाज समझ अनसुना कर दिया

मौके पर जमा गांव वालों ने बताया कि उन्हें गोली चलने की आवाज जरूर आई। उन्हें लगा कि हाईवे पर इतने वाहन गुजरते रहते हैं, किसी का टायर फटा होगा। बाद में पता चला कि किसी का मर्डर हुआ है। घटना के बाद भाजपा नेता हकरू मईड़ा, करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष भंवरसिंह सलाड़िया और उपजिला प्रमुख विकास बामनिया भी मौके पर पहुंच गए। देखते-देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और घटना का विरोध जताते हुए हाईवे जाम कर दिया। लोग पुलिस पर दबाव बना रहे थे कि शव तब तक नहीं उठने दिया जाएगा, जब तक कि पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं लेती। करीब 4 घंटे बाद आरोपी पकड़ा गया और जाम खुलवाया गया।

जबरदस्ती बेटे को ले गया था…..

इधर, मृतक के पिता लक्ष्मीपुरा निवासी नानालाल पुत्र धुलिया पटेल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शाम करीब 5 बजे आरोपी मुज्जू उसके घर आया था। काकरा गांव में शादी का फूलेला निकालने के लिए घोड़े के साथ चलना है…यह बोलकर बाइक पर जबरदस्ती उसके बेटे को साथ ले गया। करीब 6 बजे आरोपी ने ही फोन कर नानालाल को गोली लगने की भी जानकारी दी। इसके बाद उसने फोन काट दिया। मौके पर नानालाल को बेटे का शव मिला। पीड़ित पिता ने रिपोर्ट में बताया कि मलमास महीने में शादी समारोह नहीं होते हैं। इसके बावजूद फूलेला निकालने का बहाने आरोपी भरत को घर से ले गया और वहां पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। नानालाल के दो बेटे हैं। वहीं एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। भरत बड़ा लड़का था। नानालाल मजदूरी और खेती कर परिवार का भरण पोषण करता है।

शाम तक खुलासे का दावा….

इधर, थाना प्रभारी CI रमेशचंद्र ने कहा कि वह शनिवार शाम तक हत्या के कारणों का खुलासा कर देंगे। आवश्यक सबूत और जानकारी जुटाने के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। इस मामले में गढ़ी थाना CI पूनाराम गुर्जर का भी सहयोग लिया गया है

 

 

 

Category: articles