Showing posts with label दिल्ली. Show all posts
Showing posts with label दिल्ली. Show all posts

Sunday, November 14, 2021

सोशल मीडिया के विभिन्‍न प्‍लेटफॉर्म पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक मॉर्फ्ड तस्‍वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्‍वीर में राहुल गांधी के साथ एक बच्‍चे को देखा जा सकता है। जिसकी टी शर्ट पर कथित तौर पर भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का फूल बना हुआ देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस तस्‍वीर को सच मानकर तो कुछ इसे तंजात्‍मक लहजे के साथ शेयर कर रहे हैं। विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल तस्‍वीर की जांच की। हमारी पड़ताल में वायरल तस्‍वीर मॉर्फ्ड साबित हुई। राहुल गांधी की एक तस्‍वीर के साथ छेड़छाड़ करके अलग से बच्‍चे की टीशर्ट पर कमल का निशान लगाया गया है।

क्‍या हो रहा है वायरल

ट्विटर हैंडल सोनम सैनी ने 8 नवंबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एक मॉर्फ्ड तस्‍वीर को शेयर करते हुए लिखा कि पक्का…ये बटन भी bjp का ही दबाता होगा..कोई शक।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने असली तस्‍वीर तक पहुंचने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन टूल गूगल रिवर्स इमेज टूल का इस्‍तेमाल किया। इसमें वायरल फोटो को अपलोड करके सर्च करने पर ओरिजनल तस्‍वीर हमें कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मिली। 3 नवंबर 2017 को ट्वीट करते हुए बताया गया था कि राहुल गांधी ने गुजरात के धरमपुर चौकड़ी में किसानों से मुलाकात की।

Category: articles

Wednesday, November 10, 2021

दिल्ली सरकार यमुना को प्रदूषित करने के लिए बार-बार कभी हरियाणा तो कभी ओखला बैराज से आगे उत्तर प्रदेश को जिम्मेदार ठहराती रहती है। 1909 तक पुरी तरह से साफ यमुना दिल्ली में जैसे-आबादी बढ़ती गई।

औद्योगिक इकाई खुलते गए वैसे-वैसे शहरी, घरों और औद्योगिक कचरे के अपशिष्ट का स्तर बढ़ता गया। दिल्ली के 90 प्रतिशत घरों और 58 प्रतिशत औद्योगिक कचरा यमुना में जाने से वजीराबाद से ओखला के 22 किलोमीटर की दूरी में यमुना प्रदूषित होकर अस्तित्वहीन हो गई है।

यमुना को प्रदूषित कर रही है 1068 इकाइयां
सरकार द्वारा ठोस कार्रवाई के आभाव में 1,068 औद्योगिक इकाइयां से निकलने वाले रसायनिक औद्योगिक कचरा धड़ल्ले से यमुना नदी को आज भी प्रदूषित कर रही है। इस बात की पूरी तरह से जांच के बाद यमुना में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बड़ी कार्रवाई के लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने राजधानी की 1,068 औद्योगिक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से सील करने का आदेश हाल में दिया है। इसके साथ ही डीपीसीसी ने इन सभी इकाइयों का बिजली-पानी काटने का निर्देश भी जारी करते हुए आदेश का पालन न होने पर जल (प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम 1974 के तहत कार्रवाई करने की हिदायत दी है।

13 औद्योगिक कारखानों को क्षेत्र में सीधे तौर पर जल प्रदूषित करने का दोषी पाया
जानकारी के मुताबिक डीपीसीसी ने दिल्ली के 13 विभिन्न औद्योगिक इलाकों में स्थित इन इकाइयों का निरीक्षण किया तो इन्हें सीधे तौर पर जल प्रदूषित करने का दोषी पाया। डीपीसीसी की टीम निरीक्षण के दौरान पाया इकाइयों में जो कामन इफ्यूलेंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) लगे हुए हैं, वे भी या तो खराब पड़े हैं या ठीक से काम नहीं कर रहे थे। जिन इलाकों में यह इकाइयां चल रही हैं, वहां सामूहिक स्तर पर लगे बड़े सीईटीपी प्लांट भी प्रदूषित जल का ठीक से शोधन नहीं कर पा रहे हैं। नतीजा, इन इकाइयों का प्रदूषित जल नालों के जरिये सीधे यमुना में गिर रहा था।

सीईटीपी संयंत्रों से लिए गए जल के नमूने पाए गए फेल
सीईटीपी संयंत्रों से शोषित जल के नमूने उठाए तो वे सभी डीपीसीसी की लेबोरेट्री में फेल हो गए। कहीं के भी नमूने तय मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके बाद पांच अप्रैल 2021 को इन सभी इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ-साथ पांच-पांच लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।
बावजूद इसके स्थिति में सुधार नहीं हुआ। अंतत: यमुना मोनेटरिंग कमेटी के अध्यक्ष केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव के निर्देश और एनजीटी के भी सख्त रवैये को देखते हुए डीपीसीसी ने सभी इकाइयां तत्काल प्रभाव से सील करने के आदेश जारी कर दिए है जिसे अभी तक सील नहीं किया गया है।

Category: articles

केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वे वर्तमान चीफ एडमिरल करमबीर सिंह की जगह लेंगे जो 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। हरि कुमार वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ हैं।

इसके साथ ही सरकार ने दो अन्य नियुक्तियां भी की हैं। वरिष्ठ IPS अधिकारी शीलवर्धन सिंह को CISF और अतुल करवाल को NDRF का प्रमुख नियुक्त किया गया है। बिहार कैडर के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सिंह वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो में विशेष निदेशक हैं। उनका कार्यकाल अगस्त 2023 तक होगा।

गुजरात कैडर के 1988 बैच के IPS अधिकारी करवाल को दो साल की अवधि के लिए पद को अस्थायी रूप से डीजी के स्तर पर अपग्रेड करके एनडीआरएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

तमिलनाडु और पुडुचेरी में लगातार बारिश के कारण 10 और 11 नवंबर को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवयम ने मंगलवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश और कराईकल में सभी स्कूल और कॉलेज 10 और 11 नवंबर को बंद रहेंगे। वहीं तमिलनाडु सरकार ने मौसम के पूर्वानुमान के मद्देनजर नौ जिलों- चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, तंजावुर, तिरुवरूर और मयिलादुथुराई में 10 और 11 नवंबर को छुट्‌टी घोषित की है।

आंदोलन का एक साल पूरा होने पर 29 नवंबर को संसद तक ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के एक साल होने पर किसान 29 नवंबर को संसद भवन तक ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। इसमें करीब 500 किसान शामिल होंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने मंगलवार को अपनी बैठक के बाद इसका ऐलान किया। किसान मोर्चा की यह मीटिंग कुंडली बॉर्डर पर हुई थी। इसमें सभी बड़े किसान नेता मौजूद रहे। किसानों के आंदोलन का 26 नवंबर को एक साल पूरा हो जाएगा। 29 नवंबर से ही संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो सकता है। उसी दिन किसानों के ट्रैक्टर मार्च के ऐलान से फिर टकराव के हालात बनने की आशंका है।

 

Category: articles

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बाबरी मस्जिद को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जैसे किसी ने जेसिका लाल की हत्या नहीं की, वैसे ही किसी ने बाबरी मस्जिद नहीं गिराई। उन्होंने कहा, 6 दिसंबर 1992 को जो कुछ भी हुआ वह बहुत गलत था। इसने हमारे संविधान को बदनाम किया। एक साल या उसके भीतर सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया।

जिस तरह किसी ने जेसिका को नहीं मारा, वैसे ही किसी ने बाबरी मस्जिद नहीं गिराई। चिदंबरम ने आगे कहा कि समय बीतने के कारण दोनों पक्षों ने अयोध्या फैसला स्वीकार कर लिया। दोनों पक्षों की सहमति के बाद यह एक सही निर्णय बन गया। मेरे विचार से यह सही फैसला नहीं है, जिसे दोनों पक्षों ने स्वीकार किया है।

चिदंबरम ने ये बयान कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या के विमोचन के मौके पर दिया। वहीं खुर्शीद ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि अयोध्या विवाद को लेकर समाज में बंटवारे की स्थिति थी। सुप्रीम कोर्ट ने उसका समाधान निकाला।

गुरुग्राम में आयकर विभाग का 27 ठिकानों पर छापा
टैक्स गड़बड़ी की शिकायत के बाद आयकर विभाग ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। IT की टीम ने किंगडम ऑफ ड्रीम्स के साथ-साथ थर्टी टू माइलस्टोन नामक होटल और SLS ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के 27 ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, यहां 400 से 500 करोड़ रुपए टैक्स चोरी का खुलासा हो सकता है।

छापे में अब तक भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। कार्रवाई में पंजाब, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ के साथ साथ गुरुग्राम आयकर विभाग की 150 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक दो टीमें डीएलएफ मैगनोलियास सोसायटी में स्थित 6 फ्लैटों में तलाशी ले रही थीं। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी देर रात तक जारी रहेगी।

 

Category: articles

गोण्डा जिले के दर्जनों स्थानों पर छठ का पर्व धूमधाम के साथ आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर समाप्त हुआ। आज मुख्यालय के खैरा भवानी मंदिर के पोखरे पर हजारों की संख्या में छठ श्रद्धालु एकत्रित हुए और पोखरे में खड़े होकर उगते हुए सूर्य की उपासना कर अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। पूरा छठ कार्यक्रम भजन-कीर्तन से सराबोर रहा। महिलाएं छठ माता का भजन-कीर्तन करती रहीं।

बता दें कि जिले के दर्जनों स्थानों पर छठ का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन हो गया। नहाय खाय से शुरू हुआ यह पर्व दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने खैरा मंदिर के पोखरे में खड़े होकर छठ माता की पूजा-अर्चना की। वहीं चौथे दिन अस्त हो रहे सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन किया गया। इस दौरान महिलाएं छठ माता के गीत, भजन-कीर्तन करती रहीं।

आज प्रातः 3 बजे से ही श्रद्धालू पोखरे के पास खड़े होकर छठ माता की पूजा-अर्चना कर सूर्य देवता की उपासना कर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन किया। छठ पूजा धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का लोक पर्व है। यही एक मात्र ऐसा त्योहार है, जिसमें सूर्य देव का पूजन कर उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। हिन्दू धर्म में सूर्य की उपासना का विशेष महत्व है। छठ पूजा पर सूर्य देव और छठी माता के पूजन से व्यक्ति को संतान, सुख और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

बता दें कि जिले के दर्जनों स्थानों पर छठ का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन हो गया। नहाय खाय से शुरू हुआ यह पर्व दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने खैरा मंदिर के पोखरे में खड़े होकर छठ माता की पूजा-अर्चना की। वहीं चौथे दिन अस्त हो रहे सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन किया गया। इस दौरान महिलाएं छठ माता के गीत, भजन-कीर्तन करती रहीं।

 

Category: articles

टी-20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बना ली है। टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 166 रनों का स्कोर बनाया। मोइन अली नाबाद 51 टॉप स्कोरर रहे। 167 रनों के टारगेट को कीवी टीम ने रोमांचक अंदाज में 19 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम की जीत में सलामी बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने नाबाद 72 रनों की पारी खेली।

आखिरी के दो ओवर में न्यूजीलैंड को 20 रनों की जरूरत थी। 19वां ओवर क्रिस वोक्स लेकर आए और डेरिल मिचेल ने इसी ओवर में 20 रन बनाकर इंग्लैंड की जीत के सपने को तोड़ दिया। मिचेल ने ओवर में दो छ्क्के और एक चौका लगाकर और टीम को शानदार जीत दिलाई। भले ही मिचेल ने विनिंग शॉट लगाया हो, लेकिन टीम की जीत में जिमी निशम ने भी एक बड़ा किरदार निभाया। उन्होंने 16 से 18 ओवरों के बीच में 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 11 गेंदों पर 27 रन बनाए।

कीवी टीम का लगातार तीसरा फाइनल
न्यूजीलैंड लगातार तीसरी बार ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा। इससे पहले टीम ने साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप और इस साल हुए ICC टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई थी। NZ ने शानदार जीत के साथ ही इंग्लैंड के हाथों 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का भी बदला लिया।

पहली बार टी-20 WC के सेमीफाइनल में हारा ENG
टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड की ये पहली हार रही। इससे पहले टीम ने साल 2010 के सेमीफाइनल में श्रीलंका और 2016 में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था, लेकिन इस बार टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। साथ ही वनडे और टी-20I को मिलाकर इंग्लैंड की पिछले पांच सेमीफाइनल मैचों में जीत के बाद ये पहली हार रही। इससे पहले 1983 के सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को हराया था।

टारगेट का पीछा करते हुए NZ की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में क्रिस वोक्स ने मार्टिन गुप्टिल (4) का विकेट चटकाया। वोक्स ने अपने अगले ही ओवर में कीवी कप्तान केन विलियम्सन (5) को आउट कर ENG को बड़ी सफलता दिलाई। तीसरे विकेट के लिए डेवॉन कॉनवे और डेरिल मिचेल ने 67 गेंदों पर 81 रन जोड़कर टीम की पारी को पटरी पर लाने का काम किया। लिविंगस्टन ने कॉनवे (46) को आउट कर इस पार्टनरशिप पर ब्रेक लगाया। लिविंगस्टन यही नहीं रुके और अपने स्पेल के आखिरी ओवर में ग्लेन फिलिप्स (2) का विकेट चटकाया।

जेम्स नीशम ने मैदान पर आने के साथ ही चौके-छक्कों की बरसात कर NZ को वापस मुकाबले में ला खड़ा किया। नीशम 11 गेंदों पर 27 रन बनाकर आदिल राशिद की गेंद पर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद डेरिल मिचेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टीम को यादगार जीत दिलाई। मिचेल ने 47 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए।

 

Category: articles